फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   28 candidates are in the fray for 10 posts including president and general secretary

Mau News: अध्यक्ष, महामंत्री सहित 10 पदों के लिए 28 प्रत्याशी मैदान में

Thu, 12 Dec 2024 11:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:20 AM IST
विज्ञापन
28 candidates are in the fray for 10 posts including president and general secretary
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के गठन के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की बुधवार को हुई जांच में सभी नामांकन वैध पाए गए। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी से तीन व कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी से एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन

नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष, महामंत्री सहित 10 पदों के लिए 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 1130 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। मतदान 20 दिसंबर और मतगणना 21 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गुरु नारायण पांडेय ने बताया कि बुधवार को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच में सभी 41 नामांकन वैध पाए गए। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के पद से अनवर अली, उमेश चंद और तनवीर अहमद ने अपना नामांकन वापस ले लिया। कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के पद से सर्वेश प्रजापति ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन वापस के बाद अध्यक्ष, महामंत्री सहित 10 पदों के लिए 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मतदान 20 दिसंबर व मतगणना 21 दिसंबर को होगी। मतदान के लिए 1130 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। बताया कि जिन पदों के लिए मतदान होना है उसमें अध्यक्ष पद के लिए दारोगा सिंह, शमसुल हसन और शिव प्रसाद श्रीवास्तव चुनाव मैदान में हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार सिंह, गौरीशंकर पांडेय और शिवलाल यादव चुनाव मैदान में हैं। साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए हबीबुर्रहमान, अमित कुमार शर्मा और राजेश कुमार राय चुनाव मैदान में है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रवि कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार यादव व गौरव कुमार पांडेय चुनाव मैदान में है।

महामंत्री पद के लिए उपमन्यु राय, ज्ञानेंद्र पांडेय, लोकेश कुमार मिश्रा, बृजभान पाल, अशोक कुमार, अश्वनी सिंह आदि चुनाव मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए हितेंद्र कुमार आर्य और हरिशंकर पांडेय चुनाव मैदान में हैं। नामांकन वापस लेने के बाद कार्यकारिणी के 12 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है, जिसकी औपचारिक घोषणा चुनाव परिणाम के साथ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed