फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   26 school vehicles fined, one seized; ARTO office to remain open on Sunday for fitness inspections.

Mau News: 26 स्कूली वाहनों का चालान, एक सीज, रविवार को फिटनेस जांच के लिए खुला रहेगा एआरटीओ कार्यालय

Sat, 04 Jul 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
26 school vehicles fined, one seized; ARTO office to remain open on Sunday for fitness inspections.
जिले में स्कूली वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने तीसरे दिन शुक्रवार को संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान 26 वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक वाहन को सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई शहर के ब्रह्मस्थान और मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में की गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान परिवहन विभाग मऊ के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद, प्रवर्तन पर्यवेक्षक जन्मेजय यादव और पुलिस विभाग (यातायात) के यातायात निरीक्षक श्याम शंकर पांडेय की टीम ने चेकिंग की।
विज्ञापन

एआरटीओ सुहेल अहमद ने बताया कि स्कूली वाहनों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। बीते तीन दिन में 62 गाड़ियों का चालान किया गया, जबकि छह गाड़ियां सीज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जिले में कुल 945 स्कूली वाहन हैं, इसमें 137 का फिटनेस फेल था, जबकि 338 स्कूली वाहनों का परमिट फेल था। बताया कि तीन दिन में 34 गाड़ियों का परमिट जारी किया गया, जबकि 12 का फिटनेस पास किया गया।

फिटनेस जांच के लिए खुलेगा एआरटीओ कार्यालय
एआरटीओ ने बताया कि फिटनेस समाप्त वाहनों की जांच के लिए 5 जुलाई, 2026 को एआरटीओ कार्यालय खुला रहेगा। यह दिन रविवार है, फिर भी कार्यालय विशेष रूप से खोला जा रहा है।

समस्त स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने फिटनेस समाप्त वाहनों को कार्यालय परिसर में लाकर फिटनेस से आच्छादित कराएं। यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि सभी स्कूली वाहन नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed