फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   26 applications were received in Naugarh tehsil, but none of them have been resolved.

Mau News: नौगढ़ तहसील में आए 26 प्रार्थना पत्र, एक का भी निस्तारण नहीं

Mon, 05 Jan 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
26 applications were received in Naugarh tehsil, but none of them have been resolved.
पीडीडीयू नगर। नौगढ़ तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें 26 शिकायतें आईं, लेकिन मौके पर एक का भी समाधान नहीं किया जा सका। पांचों तहसीलों में 225 लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। इनमें से मात्र 16 का निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर तहसील में 50, सदर चंदौली में 68, चकिया में 40, सकलडीहा में 26 और नौगढ़ में 26 फरियादियों ने अपनी बात रखी। डीएम ने कहा कि किसी भी लेखपाल की ओर से किसी भी तरह की लापरवाही पाई जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समाधान दिवस सदर तहसील सभागार में आयोजित हुई। 68 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें 6 का मौके पर निस्तारण किया गया। दो केस के मामले में मौके पर टीम भेजी गई तथा शेष को संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। डीएम ने सभी अधिकारियों को सरकार की संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन कर ग्रामीणों को लाभ दिलाने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाई के राय, उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा, पीडीडीआरडीए बी बी सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र मौर्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगढ़। तहसील सभागार में आयोजन की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी रतन वर्मा और उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने की। कुल 26 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, लेकिन मौके पर किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। अधिकारियों ने सभी प्रार्थना पत्रों का गहन अध्ययन करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। कार्यक्रम में तहसीलदार अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार प्रभुनारायण सिंह यादव, सीओ नमेन्द्र रावत आदि थे।

40 प्रार्थना पत्र में 3 पर कार्रवाई
चकिया तहसील सभागार परिसर में एसडीएम विनय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। 40 फरियादियों ने अपने समस्याओं के प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। फरियादियों ने जमीन, विद्युत, पेंशन, राशन कार्ड सहित कई विषयों को लेकर प्रार्थना पत्र देकर अधिकारियों से निस्तारण की मांग की। इस अवसर पर तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार आशुतोष राय, खंड विकास अधिकारी विकास सिंह आदि थे।

नियामताबाद। पीडीडीयू नगर तहसील में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार की देखरेख में समाधान दिवस का आयोजिन किया गया। 50 प्रार्थना पत्र आए। दो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर हुआ। शेष सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस मौके पर एसडीएम अनुपम मिश्रा, सीओ अरुण सिंह, तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार अमित सिंह, बीईओ मनोज यादव, बीडीओ रूबेन शर्मा, अमित तिवारी आदि थे।

सकलडीहा। तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम कुंदनराज कूपर ने की। इस दौरान 41 पीड़ितों ने प्रार्थना-पत्र देकर समास्या के निस्तारण की मांग की। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही 5 का समाधान किया। इस अवसर पर सीओ स्नेहा तिवारी, कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, बीईओ अवधेश राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed