फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   250 villages in two days power supply halted

250 गांवों में दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप

Wed, 20 Jun 2018 12:25 AM IST
mau
mau Updated Wed, 20 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
250 villages in two days power supply halted
मझवारा क्षेत्र के सेमरी जमालपुर बिजली उपकेंद्र पर खराब बिजली मशीन को सही करते कर्मचारी। - फोटो : mau
 तपिश के बीच बिजली कटौती से जिले के विभिन्न इलाकों में दो दिनों से हाहाकार मचा हुआ है। कई जगहों पर तार टूटे तो वहीं 132 केवी विद्युत उपकेन्द्र सेमरीजमालपुर की इनकमिंग केबिल जल गई। इससे कोपागंज कसबा सहित 250 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में भीषण गर्मी से लगभग दस लाख से ज्यादा की आबादी मंगलवार को दूसरे दिन भी परेशान रही। तार टूटने से नाराज ग्रामीणों ने तार जोड़ने गए विभागीय कर्मचारियों को भगा दिया।  सूचना पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अब तार टूटने की घटनाएं नहीं होने दी जाएगीं तब लोगों का गुस्सा कम हुआ। उधर, लोगों का कहना है कि विभाग उपकेंद्रों पर शिविर लगाकर बकाया वसूलता है, लोग बिल जमा करते हैं फिर भी विभाग सुविधा के नाम पर लापरवाही कर रहा।
विज्ञापन


मझवारा : सेमरीजमालपुर विद्युत उपकेंद्र में लगा इनकमिंग पैनल सोमवार की रात फुंक गया। इनकमिंग पैनल के साथ ही लगी केबल भी जल गई। इसके फुंकने के साथ ही उपकेन्द्र से जुड़े मझवारा, कोपागंज, मधुबन, दोहरीघाट, अमिला सहित 250 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात में इनकमिंग जलने के दौरान उपकेन्द्र परिसर में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

कोपागंज : 48 घंटों से क्षेत्र में कही न कही हाईटेंशन की तार टूट जाने से कसबे सहित  सैकड़ो गांवों की विद्युत सप्लाई ठप है। हर दो दिन पर तार टूटने से कस्वा व गांववासी आजिज आ गये हैं। स्थिति यह है कि रात और दिन आपूर्ति बाधित हो जा रही हैं। समस्या को लेकर भाजपा  हिन्दू युवा वाहिनी, विश्व हिन्दू परिषद के नेताओ ने कई बार जिले के उच्च्चाधिकारियो को अवगत कराते हुए स्टीमेट बनवाकर जर्जर तारो को बदलने की आवाज उठा। लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही में कमी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


    मालूम हो कि डांडी सब स्टेशन और  टड़ियांव सब स्टेशन से  कोपागंज क़स्बा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो सहरोज डांडी, देवकली विशुनपुर कोपागंज देहात, लाडनपुर  मूंगमांस फिरोजपुर  लीलारी भरौली भरतिया कादीपुर, सेंदुराईच, खुखुंदवा काछिकाला, सोडसर भदसा मानोपुर, जयरामगढ, टड़ियांव सहित सैकड़ो गाँवों को विद्युत सप्लाई होती है। बार बार जर्जर तारो के टूटने से विद्युत सप्लाई बाधित हो जाती है। सोमवार की सुबह 33 हजार केवी का तार टूट जाने से क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई जो मंगलवार तक नहीं ठीक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed