{"_id":"6a4ff362cc9489bdd0024103","slug":"25-traders-honored-on-bhamashahs-birth-anniversary-mau-news-c-295-1-svns1029-148322-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: भामाशाह की जयंती पर 25 व्यापारियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: भामाशाह की जयंती पर 25 व्यापारियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के प्राचीन शिव मंदिर पर भामाशाह की जयंती के मौके पर व्यापारियों को किया गया स
मुहम्मदाबाद गोहना के मोहल्ला सैदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर के नेतृत्व में व्यापारियों ने दानवीर भामाशाह की जन्म-जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया।
इस दौरान 25 प्रमुख व्यापारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
व्यापारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भामाशाह के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान के कारण ही महाराणा प्रताप ने अपनी सेना का पुनर्गठन किया और मातृभूमि को पुनः शत्रुओं से मुक्त कराया।
उन्होंने कहा कि दानवीर भामाशाह एक महान विभूति थे, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी पूरी संपत्ति समर्पित कर दी। उनका त्याग और राष्ट्रहित की भावना आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
समारोह में मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के 25 प्रमुख लोगों और व्यापारियों को अंगवस्त्र भेंट कर और माल्यार्पण कर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में अलख निरंजन सिंह, प्रभुनाथ सेठ, परमानंद गुप्ता, प्रेमचंद सेठ, कमलेश कुमार गुप्ता, अनिल सेठ (मामा), प्रकाश जायसवाल, गिरीश चंद्र सेठ, सुभाष चंद्र वर्मा, तेजनाथ मौर्या, बद्री अग्रवाल, प्रेम जायसवाल, संतोष सेठ, दरबारी जायसवाल, अवधेश यादव, जगदीश प्रसाद गुप्ता, लालजी वर्मा, दीपक गुप्ता (डायमंड), ईश्वर दयाल सेठ और राजीव सेठ शामिल रहे।