फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   24 patients discharged, 128 active patients: CMO

24 मरीज हुए डिस्चार्ज, 128 एक्टिव मरीज ः सीएमओ

Sat, 11 Jul 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
24 patients discharged, 128 active patients: CMO
मऊ। शनिवार को कोई जांच रिपोर्ट नहीं आई, साथ ही भर्ती मरीजों में से उपचार के बाद ठीक हुए 24 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इससे कोविड अस्पतालों में एक्टिव मरीजों की संख्या 128 हो गई है। उपचार के दौरान अबतक 122 मरीज ठीक हुए है। यह जानकारी शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एससी सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कुल 413 लोगों का सैंपल लिया गया था। जिसे मिलाकर अब तक 9580 लोगों का सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजा गया है। बोले अब तक 8030 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें 7790 लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव मिली है। शनिवार को कोई जांच रिपोर्ट नहीं आई, इसके चलते आज कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। बोले जिले में अब तक 253 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो चुकें हैं।
विज्ञापन

जिसमें शनिवार को उपचार के बाद 24 लोग ठीक हुए जिन्हे डिस्चार्ज किया गया। इसमें 21 मरीजों कोविड अस्पताल एल वन परदहां से तथा तीन मरीज बापू आयुर्वेदिक हॉस्पिटल कोपागंज के शामिल है। इस तरह से अब तक 122 संक्रमित ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह से जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या 128 है। उन्होंने बताया कि बरवक्त जिले में 51 एक्टिव हॉटस्पॉट हैं। इसमें 80 फीसदी हॉट स्पॉट शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने के लिए खूब करें काढे का सेवन : डीएम
मऊ। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करने के दौरान मौजूद जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहाकि कोरोना संक्रमण से बचने का एक मात्र उपाय है इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनानात और यह काढे से संभव है। काढा कोरोना संक्रमण को जहां रोकने का कारगर उपाय है, वही पौष्टिक अहार और सुबह का व्यायाम आपके शरीर के इम्युनिटी पावर को बढ़ाने का काम करेगा। उन्होंने जिले के लोगों से लॉक डाउन का पालन करते हुए घरों में रहने की अपील किया। बोले सड़कों पर सिर्फ आवश्यक समानों की आपूर्ति करने और आवश्यक सेवा देने वाले ही निकले। आपके इस छोटे से सहयोग से कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed