फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   23 active patients of corona in the district: DM

जिले में कोरोना के 23 एक्टिव मरीज: डीएम

Mon, 01 Jun 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
23 active patients of corona in the district: DM
परदहां स्थित एल 1 अस्पताल से रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें सेनेटाइजर और - फोटो : MAU
मऊ। परदहां ब्लाक परिसर में स्थित सीएचसी में बने एल-1 कोविड हस्पिटल में भर्ती मरीजों में आठ की रिपोर्ट निगेटिव आने पर सोमवार की शाम उन्हे डिस्चार्ज कर घर रवाना किया गया। इससे पहले दो और मरीज ठीक होकर घर लौट चुकें है। साथ ही एक मरीज की मौत होने के बाद जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 23 है। यह जानकारी जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट में दी।
विज्ञापन

बताया कि सोमवार को दो बार में आई जांच रिपोर्ट में जिले में कोरोना पॉजिटिव के कुल पांच मरीज पाए गए। इसमें एक वृद्घ जिसकी सैंपलिंग बीते 23 मई को आजमगढ़ जिला अस्पताल में जांच के लिए की गई थी। वृद्घ की बीते 26 मई को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के भतड़ी गांव स्थित घर पर मौत हो चुकी है। उसकी जांच रिपोर्ट सोमवार को आजमगढ़ जिले के माध्यम से आई, इसमें वृद्घ को पॉजिटिव पाया गया। इसके अलावा सोमवार को जिले में आई जांच रिपोर्टो में चार मरीज पाए गए। इसमें दो प्रावासी और दो स्थानीय है। इस तरह से जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 34 हो गई। वहीं दूसरी तरफ परदहां ब्लाक स्थित सीएचसी एल-1 कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों में से आठ की रिपोर्ट देर शाम निगेटिव आने और पूर्व में दो और मरीजों के निगेटिव होने से जिले में कोरोना के दस मरीज ठीक हो चुकें है।
विज्ञापन

बताया कि सोमवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में एक रानीपुर ब्लाक के खानपुर गांव का निवासी युवक है। जो 17 मई को अपने दो भाईयों के साथ मुंबई से आया था। 22 को उसका भाईयों के साथ सैपल जांच के लिए भेजा गया था। उसके भाईयों की रिपोर्ट रविवार को तथा तीसरे की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। वहीं, फतेहपुर मंडाव के मर्यादपुर में सोमवार को एक और महिला मरीज मिली। यहां पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या सात हो गई। महिला का बेटा पूर्व में पॉजिटिव मिला था, जो 15 मई को अहमदाबाद से घर लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा मरीज परदहां ब्लाक क्षेत्र के डुमराव गांव में मिला। इस गांव में मुंबई से चलकर 16 मई को आए और 30 मई की रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले युवक के संपर्क में आया था। युवक संक्रमित के साथ क्रिकेट मैच खेला था। चौथा मरीज मुहम्मदाबाद गोहना के नगरी पार गांव में मिला। पॉजिटिव युवक बीते 12 मई को अपने तीन साथियों के साथ मुंबई से गांव आया था।
बीते 28 मई को उसकी सैपलिंग की गई थी। सोमवार को मिले पांच मरीजों में से तीन प्रवासी तथा दो स्थानीय है। मृत वृद्घ की रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिवार से 11 लोगों को क्वारंटीन कर सैंपलिंग किया। साथ ही पूरे गांव को सैनिटाइज किया गया। सीएमअे ने बताया कि अब तक जो मरीज जिले में मिलें है उसमें से दो की रिपोर्ट दिल्ली से और एक की आजमगढ़ जिले से आई, इसके बाद मिले मरीजों की सैंपलिंग अपने जिले में की गई थी।

नगरीपार बनेगा 15वां हॉट स्पॉट
मऊ। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में जैसे जैसे वृद्घि हो रही, वैसे वैसे हॉट स्पॉट भी बढ़ते जा रहें। इस तरह से सोमवार की शाम तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर जिले का नगरीपार गांव 15 हवां हॉट स्पॉट बनेगा। इससे पूर्व मधुबन तहसील का धरमपुर, मर्यादपुर और फतेहपुर मंडाव गांव तो घोसी तहसील का खोन्हाचवर, लखनी मुबारकपुर और मिश्रौली गांव हॉट स्पॉट बना। इसीक्रम में सदर तहसील क्षेत्र का अहिलाद, डुमराव, कासिमपुर गांव तथा मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र का चितबिसाव, पलिया, खानपुर, मीरपुर रहिमाबाद हॉट स्पॉट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed