फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2275 patients got free health checkup done at 44 centers

Mau News: 44 केंद्रों पर 2275 मरीजाें ने कराई निशुल्क स्वास्थ्य जांच

Sun, 27 Jul 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
2275 patients got free health checkup done at 44 centers
मऊ। नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला का आयोजन किया गया। 96 चिकित्सकों की टीम ने 2275 मरीजों का उपचार किया। मेले में 27 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन के क्रम रविवार को जिले के सभी 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। इस दौरान हनुमान नगर में 68 मरीज का उपचार हुआ। वहीं भरुहू का पुरा में 59 मरीजों का और छोटी महरनिया में 29 और डोमनपुरा में 48 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

अदरी में 81, भातकोल में 27, काझाखुर्द पीएचसी पर 128 मरीजों का, कसारा पीएचसी पर 99 सहित 2275 मरीजों उपचार किया गया। मेले में 96 चिकित्सकों की टीम ने 211 स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से मेले में आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उपचार पाने वाले में 1022 पुरुष, 285 बच्चे, 968 महिला शामिल रहीं। मेले में 27 मरीजों के उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed