फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   222 boxes of liquor going to Bihar recovered

Mau News: बिहार जा रही 222 पेटी शराब बरामद

Mon, 17 Feb 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
222 boxes of liquor going to Bihar recovered
आजमगढ़। आबकारी विभाग की टीम ने रविवार को मुबाकरपुर के भटौरा गांव से पिकअप पर लदी छह लाख रुपये की अवैध शराब को पकड़ा है। आबकारी विभाग की टीम ने पिकअप चालक को भी पकड़ा है। शराब बिहार भेजी जा रही थी।
विज्ञापन

आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने भटौरा बाजार से पिकअप को पकड़ा। जब गाड़ी की तलाशी ली तो 222 पेटी शराब मिली। 2000 लीटर शराब की कीमत छह लाख रुपये बताई जा रही है। माल मऊ जिले का पाया गया। इसके बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मामले की सूचना पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को दी। इंस्पेक्टर रमेश चंद्र पांडेय की तहरीर पर मुबारकपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।शराब गाजीपुर के रास्ते बिहार भेजी जानी थी। जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पकड़ी गई शराब मऊ जनपद की है। इस मामले में मुबारकपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed