{"_id":"64f3891de632d5eba901a6d7","slug":"22-member-national-junior-boys-football-team-leaves-mau-news-c-295-1-svns1028-1971-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 22 सदस्यीय राष्ट्रीय जूनियर बालक फुटबाल टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 22 सदस्यीय राष्ट्रीय जूनियर बालक फुटबाल टीम रवाना
विज्ञापन
मऊ। भुवनेश्वर (ओडिशा) में पांच से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जूनियर बालक फुटबाल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बालकों की टीम शनिवार को रवाना हो गई। क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल ने बताया कि 18 अगस्त से एक सितंबर तक डाॅ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 दिवसीय जूनियर बालक फुटबाल टीम के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। अंतिम दिन एक सितंबर को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया। चयन के उपरांत टीम की घोषणा उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के अवैतनिक सचिव मुहम्मद शाहिद द्वारा की गई।
टीम में प्रतीक कुमार, शाहवेज, गौरव कश्यम, शिवम पुनिया, शाहिद अहमद, समीर अरोड़ा, कुलदीप सिंह, अभिनाश थापा, निरंजन जंग शाही , मोहम्मद कैफ खान, मोहम्मद नदीम, कैफ खान, राजन गौड़, शिवम् पटेल, आशीष कुमार, वंश थापा, रेहान खान, आयुश राजभर, मोहम्मद अब्दुल्ला खान, नितीश वर्मा, राहुल सिंह, एवं मोहम्मद शाहनूर सहित 22 खिलाड़ियों चयन किया गया। इसमें दो खिलाड़ी आयुष राजभर, शाहवेज शामिल मऊ के हैं।
प्रशिक्षक मुकेश सब्बरवाल, मैनेजर मिर्जा शब्बीर बेग एवं इरफान जमा खान के नेतृत्व में टीम एक सितंबर को भुवनेश्वर (ओडिशा) के लिए रवाना हो गई। फुटबाल टीम को ओलंपिक संघ के जिला सचिव आनंद सिंह, फुटबाल संघ के जिला सचिव हाजी मुनौवर, यूपी हॉकी के संयुक्त सचिव ओमेन्द्र सिंह, स्टेडियम के प्रशिक्षक राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश कुमार खरवार, जैनुल आबदीन, मोईन अली, मनोज यादव, रीमा यादव, संगीता सिंह सहित जनपद के खेल प्रेमियों ने टीम को बधाई दी ।