फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   22 kg expired vegetable ghee worth Rs 5 lakh seized, samples of peanuts, sago and peda taken

Mau News: पांच लाख का 22 किलो एक्सपायरी वनस्पति घी जब्त, मूंगफली, साबूदाना और पेड़े के नमूने लिए

Sat, 05 Oct 2024 03:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
22 kg expired vegetable ghee worth Rs 5 lakh seized, samples of peanuts, sago and peda taken
नवरात्र, दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न इलाकों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। छापेमारी में नौ नमूने लिए। साथ ही 5,03,291 रुपये मूल्य की एक्सपायरी खाद्य सामग्री को जब्त किया। संदिग्ध नमूनों को खाद्य विश्लेषक की प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन

विशेष अभियान के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने प्रतिष्ठानों पर सरसेना से 4,99,671 और 3,620 रुपये मूल्य की 22 किलोग्राम वनस्पति घी को जब्त कर दिया। इसके साथ भीटी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान से एडिबल वेजिटेबल आयल, वनस्पति, डालडा के दो नमूने लिए। साथ ही 22 किलोग्राम एक्सपायर वनस्पति घी को जब्त कर दिया गया। पहसा स्थित एक प्रतिष्ठान से मूंगफली दाना का नमूना लिया। इसी क्रम में एक प्रतिष्ठान से साबूदाना का नमूना लिया। एक प्रतिष्ठान से मखाना का नमूना लिया। परसूपुर स्थित प्रतिष्ठान डेयरी से पेड़ा का नमूना लिया। तिनहरी स्थित एक प्रतिष्ठान से साबूदाना का नमूना लिया। संग्रहित किए गए संदिग्ध नमूनों को राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला को भेजने की कार्यवाही चल रही थी। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मिलावट सिद्ध पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध, खाद्य सुरक्षा, मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी। जांच दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंह यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, विजय प्रकाश, कुमार त्रिपाठी, रीता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम से छापेमारी के प्रतिष्ठान

हनुमान नगर भीटी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान सुधीर किराना स्टोर:
राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रतिष्ठान पहसा
पहसा स्थित धनंजय गुप्ता प्रतिष्ठान

परसूपुर स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स गोविंद डेयरी से पेड़ा का नमूना।


तिनहरी स्थित विपिन कुमार गुप्ता प्रतिष्ठान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed