फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2170 people were treated in Chief Minister Jan Arogya Mela

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में 2170 लोगों का हुआ इलाज

Sun, 05 Dec 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
2170 people were treated in Chief Minister Jan Arogya Mela
मऊ। गरीबों और असहायों को उनके घर के नजदीक समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन प्रत्येक रविवार किया जा रहा है। जिले में 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में 2170 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं। वहीं मेले के दौरान पीएचसी प्रभारियों ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में मरीजों को जानकारी दी।
विज्ञापन

नगर के चारों अर्बन हेल्थ सेंटर भरहु का पूरा, हनुमान नगर, छोटी महरनिया, डोमनपुरा में मेले का आयोजन हुआ। भरहु का पूरा में पहुंचे 42 महिला, 25 पुरुष का स्वास्थ्य परीक्षण दो चिकित्सकों ने किया। इसी क्रम में हनुमान नगर में दो मेडिकल ऑफिसर द्वारा कुल 75 मरीज, डोमनपुरा में 53 तथा छोटी महरनिया में 27 मरीजों की जांच की गई। इसी क्रम में मधुबन पीएचसी पर 73, अमिला पीएचसी पर 58, अदरी पीएचसी पर 44, चिरैयाकोट पीएचसी पर 178, खुरहट पीएचसी पर 35 मरीजों की जांच की गई। कुल 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 133 मेडिकल ऑफिसर तथा 387 स्वास्थ्यकर्मियों ने 2170 मरीजों की जांच की। इसमें 1008 महिला मरीज और 916 पुरुष मरीज थे। इस दौरान 246 बच्चों की जांच की गई। आयुष्मान योजना के 82 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड वितरित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम नारायण दूबे ने बताया कि सभी स्थानों पर मरीजों की नि:शुल्क जांच कर दवाएं प्रदान की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed