{"_id":"5ca50041bdec2214046f0433","slug":"21554317377-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से चार किसानों की दो बीघा गेहूं की फसल नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से चार किसानों की दो बीघा गेहूं की फसल नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझवारा। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा ग्रामसभा स्थित सैयद बाबा की मजार के समीप गेहूं की खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से आग लगने से चार किसानों की लगभग दो बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई।
घोसी तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के बाजार स्थित मधुबन मोड़ से पूरब खेत के सीवान में स्थित सैयद बाबा की मजार के पास गेहूं की खड़ी फसल में बुधवार की शाम लगभग चार बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें चार किसानों की कुल दो बीघे की फसल जलकर नष्ट हो गई। सैयद बाबा की मजार के पास ग्रामसभा निवासी बृजेश पुत्र बरखू, विरेंद्र पुत्र लखन, गोपाल पुत्र रामदेव, रविंद्र पुत्र राजदेव की पांच-पांच मंडा भूमिधरी की जमीन है। जिसमें उक्त किसानों द्वारा गेंहूं की फसल बोई गई थी। बुधवार की शाम रास्ते से गुजरते ग्रामीणों ने खेत से धुआं उठता देखा तो शोर मचाया। जिससे भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे। ग्रामीणों की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक चार किसानों की लगभग दो बीघे फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई थी।