फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पूर्व सैनिकों की समस्या पर विचार विमर्श

पूर्व सैनिकों की समस्या पर विचार विमर्श

Tue, 19 Feb 2019 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों की समस्या पर विचार विमर्श
मऊ। जिला पूर्व सैनिक संगठन की बैठक सोमवार को हाईडिल कालोनी के शिवमंदिर परिसर में हुई। इसमें पूर्व सैनिकों की समस्या पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि पूर्व सैनिकों के मान सम्मान की रक्षा तथा उनके समस्याओं के समाधान के लिए अंतिम दम तक संघर्ष किया जाएगा। पुलवामा में हुई आतंकी घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। भारत सरकार की तरफ से आतंकी हमले में शामिल दोषियों को मौत के घाट उतार दिया जाए। इस अवसर पर धनई यादव, उदयराज यादव, श्रीप्रकाश पांडेय, सभाजीत सिंह, अशोक कुमार पांडेय, रामाश्रय सिंह, कमला चौहान, योगेंद्र गुप्ता, हरेराम यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed