{"_id":"5c6711f6bdec22271a77c20c","slug":"21550258678-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों से बैंक का सर्वर ठप, कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों से बैंक का सर्वर ठप, कामकाज प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरवा स्थित यूनियन बैंक में दो दिनों से सर्वर में गड़बड़ी के कारण कामकाज प्रभावित चल रहा है। शुक्रवार को भी सुबह बैंक खुलने के डेढ़ घंटे बाद सर्वर दगा दे गया। इससे काफी देर तक इंतजार करने के बाद ग्राहक मायूस होकर लौट गए। इसके पहले गुरुवार को भी दिनभर कामकाज बाधित था।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में गुरुवार को पूरे दिन सर्वर की गड़बड़ी के चलते लेन-देन का काम ठप रहा था। इसके बाद शुक्रवार को बैंक खुुलने के डेढ़ घंटे तक काम चला लेकिन इसके बाद सर्वर फिर दगा दे गया। दोपहर बाद तक सर्वर ठीक नहीं होने पर ग्राहकों को मायूस लौटना पड़ा। ग्राहकों का कहना है कि आएदिन बैंक के सर्वर में गड़बड़ी के कारण उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। बैंक पहुंचीं रकौली गांव की प्रभावती देवी ने बताया कि वह दो दिनों से बैंक में खाता खुलवाने के लिए चक्कर लगा रही हैं। वहीं रणवीरपुर निवासी पतिराम कुशवाह, भवनाथपुर निवासी बदशाह तथा सरवा निवासी गोपाल तिवारी आदि ले बताया कि सर्वर फेल उनका लेनदेन नहीं हो सका।
शाखा प्रबंधक सरवां अंजू टीसू ने कहा कि सर्वर फेल होने से लोगों को परेशानी हुई है। इंजिनियर आया है जल्द ही लेन देन की सेवा बहाल हो जाएगी।