{"_id":"5c3a2a2cbdec227388139ef1","slug":"21547315756-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना को दावत दे रहा क्षतिग्रस्त नहर पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना को दावत दे रहा क्षतिग्रस्त नहर पुलिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। तहसील क्षेत्र के दरियाबाद में नहर पुलिया के क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों का आवागमन खतरे से खाली नहीं रह गया है। पुलिया पर कई जगह पिच क्षतिग्रस्त होने से होल बन गया है और सरिया उभर आयी हैं। अधिक वजन पड़ने पर पुलिया के टूटने का भी खतरा बन गया है। जबकि इस पुलिया से प्रतिदिन ग्रामीणों का आवागमन होता रहता है। अगर समय रहते इसकी मरम्मत नहीं करायी गयी, तो बड़ा हादसा हो सकता है।
तहसील को जोड़ने के लिए यही एक मात्र मार्ग है, जो इन दिनों इधर से गुजरने वाले लोगों के लिए जान सासत में जान डालने जैसा है। क्षेत्र के दर्जनों गांव चांदपुर, गोंठाबारी, मारूफपुर, चांदपुर, रोपड़पुर आदि गांव के अलावा कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को बाजार करने के लिए इधर से मधुबन तहसील आते हैं। निर्माण के बाद एक भी बार भी मरम्मत के अभाव में पिछले 6 माह से पुलिया क्षतिग्रस्त हालात में पहुंच चुकी है। स्थानीय निवासी धीरज मिश्र, माधवी, वंश बहादुर सिंह, विपिन तिवारी, अशोक गुप्त, वीरेन्द्र मिश्र आदि ने बताया कि कई जर्जर पुलिया की मांग को लेकर स्थानीय अधिकारियों से लेकर जिला के अधिकारियों को लिखित शिकायत कर चुके है, बावजूद कई माह बीतने के बाद भी पुलिया का मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है। लोगों ने पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है, जल्द न पूरा होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।