{"_id":"5be1d670bdec2269b96c93ef","slug":"21541527152-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोमबती और दीये की दिखी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोमबती और दीये की दिखी डिमांड
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के मद्देनजर घरों और बाजारों की रौनक बढ़ गई है। दिवाली के सबसे खास आइटम मोमबत्ती का बाजार अपने चरम पर रहा। बाजार में एक से बढ़कर एक डिजाइनर मोमबत्तियां हर किसी को लुभा रही थी।
दीपावली से एक दिन पहले बाजारों में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही लोग दुकानों, स्टालों पर पूजा सामग्री सहित अन्य सामानों की खरीदारी करते दिखे। नगर के सहादतपुरा, चौक, रौजा, गोला बाजार मुख्य मार्ग के दोनों तरफ पर सजावट और त्योहार के मौके पर खरीदे जाने वाले सामानों के स्टाल लग जाने से जाम की स्थिति रही। बाजार में उम्दा तथा डिजाइनर मोमबत्तियां तथा चाइनीज मशाल हर किसी के आकर्षक का केंद्र बनी रही। मोम के बने पंचदीप, चिराग की डिमांड दिखी। बाजार में पानी में तैरने वाली मोमबत्ती के साथ तरह-तरह की मोमबत्तियां बिक रही थी। सेंटेड मोमबत्ती 30 से 300 रुपये से अधिक की बिक रही थी। लाइटिंग मोमबत्ती 200 रुपये से 1200 रुपये तक बिक रही थी। विभिन्न फूलों की खुशबूवाली और तैरने वाली मोमबत्तियों खूब बिक रही थी। सूरजमुखी, कमल, जैसमीन, गुलाब की पंखुड़ियों जैसी मोमबत्तियों देखते ही बन रही थी। दीपावली पूजन के लिए मोम का त्रिकोण मंदिर, पंचदीप, मोम से सजी श्याम की मटकी और राधा-कृष्ण, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों पर खास आकर्षित कर रही थी। डिजाइनर मिट्टी के दीया की भी मांग रही। भीटी के व्यवसायी राजू बरनवाल का कहना था कि इस वर्ष अपेक्षा के अनुरूप बिक्री नहीं हो रही है।