फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   समस्याओं से जूझ रहा है सीएचसी

समस्याओं से जूझ रहा है सीएचसी

Mon, 05 Nov 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं से जूझ रहा है सीएचसी
फतेहपुर मंडाव। मधुबन तहसील के सैकड़ों गांवों के हजारों लोगों के लिए इलाज के लिए बना फतेहपुरमंडाव सीएचसी पिछले कई सालों से खुद बीमार है। केंद्र में रोग विशेषज्ञ और संसाधनों के अभाव में आने वाले मरीजों को डॉक्टरों द्वारा जिला मुख्यालय की राह दिखाई जा रही है। यहां प्राथमिक उपचार तो हो जाता है लेकिन थोड़ा मामला गंभीर होते ही मरीजों को सदर अस्पताल रेफर किया जाता है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की मांग को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों से गुुहार लगा चुके है, लेकिन कोरे आश्वासन देकर लोगों को इंतजार की बात कहकर हर बार टाल दिया जाता है।
विज्ञापन

बताते चले कि मधुबन क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल होने के बावजूद यहां आने वाले 80 प्रतिशत लोगों को आपातकालीन सेवाओं के लिए लोगों को सीधे जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। अस्पताल का आउटडोर देखे तो रोजाना 400 से 500 मरीज आते हैं। इनमें प्रसुताओं से लेकर सामान्य बीमारियों व दुर्घटना के मरीज रहते हैं। लेकिन अस्पताल में जनरल सर्जन, डेंटल सर्जन और बाल रोग विशेषज्ञ का अभाव 2015 से है। यहीं नहीं अस्पताल में ईसीजी, अल्ट्रासाउंड, किडनी, ब्लड शुगर , लिपिड प्रोफाइल के टेस्ट न होने के कारण पीड़ित व बीमार लोगों को बाहर जांच कराने को मजबूर है। सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय सुविधांए बदहाल होने से मजबूरन लोगों निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हो रहे है। स्थानीय निवासी हमजा, न्याज अहमद, जगजीवन प्रसाद, जवाहर यादव, शमशेर आदि का कहना है कि कई बार इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के लिए पत्र लिख चुके है। लेकिन हर बार आश्वासन तो दिया जाता है, लेकिन इसका निस्तारण नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

केंद्र अधीक्षक डा. राजीव कुमार पांडेय का कहना है कि चिकित्सको के रिक्त और जांच मशीन के संबंध में आला अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed