{"_id":"5bd9f2f4bdec2269812a908f","slug":"21541010164-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया पटाखा फैक्ट्रियों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया पटाखा फैक्ट्रियों का निरीक्षण
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर ने बुधवार को माउरबोझ स्थित दो पटाखा निर्माताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अग्निशमन यंत्र के नवीनीकरण न होने और तुरंत नवीनीकरण का निर्देश दिया।
शासन के निर्देश पर दीपावली पर्व को देखते हुए ज्वलनशील पदार्थों, पटाखों की बिक्री और उत्पादन करने वालों के चेकिंग अभियान के तहत एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने सीओ नंदलाल के साथ क्षेत्र के माउरबोझ गांव स्थित उमेश फायर स्टोर के साथ फेमस आतिशबाजी स्टोर का निरीक्षण किया। दोनों के आतिशबाजी के स्टोर आबादी से दूर मिले। उन्होंने पाया कि दोनों स्थानों पर मौजूद अग्निशमन यंत्र 2012 में जारी हुए थे। वर्तमान में उनका नवीनीकरण नहीं हुआ है। तुरंत नवीनीकरण का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ने सभी पटाखा बेचने वाले दुकानदारों को निर्देश दिया कि बिना अनुमति के कोई आतिशबाजी नही बेचेगा। पटाखों की दुकान आबादी से दूर रहेगी। ब्यूरो