फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   राफेल डील पर आप ने खोला मोर्चा

राफेल डील पर आप ने खोला मोर्चा

Tue, 09 Oct 2018 09:56 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
राफेल डील पर आप ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
मऊ। कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी मोदी सरकार पर राफेल एयरक्राफ्ट खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष शाह आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। वहां जिलाध्यक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर रक्षा क्षेत्र में हुए राफेल घोटाले की जांच की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को आजमगढ़ तिराहा से आप के जिलाध्यक्ष शाह आलम, जिला सचिव अविनाश सिंह के नेतृत्व में 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने जूलुस निकाला। बाद में कलेक्ट्रेट में हुई सभा में जिलाध्यक्ष शाह आलम ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 126 राफेल की डील को निरस्त कर केवल 36 राफेल की डील नए सिरे से की। जबकि वायू सेना की ओर से 126 राफेल की मांग की गई थी। यहीं नहीं केंद्र सरकार ने लड़ाकू विमान बनाने में महारत रखने वाली सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉिटिक्स लिमिटेड को दरकिनार करते हुए कम अनुभवी अनिल अंबानी की कंपनी से करार किया। ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति से पिछली डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed