फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   इनरव्हील क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित

इनरव्हील क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित

Tue, 04 Sep 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित
मऊ। इनरव्हील क्लब की तरफ से नगर के दयानंद बाल विद्या मंदिर स्कूल के प्रांगण में टीचर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसीएसके डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार मिश्र ने शिक्षा क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले तीन शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने शिक्षक दिनेश कुमार सिंह, दयावती तिवारी, डॉ. रमेश लाल, दयावती तिवारी को सम्मानित किया। नौवीं और 10वीं कक्षा के बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय गुरु-शिष्य परंपरा रहा। आर्य समाज स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत और भजन प्रस्तुत किया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा नूपुर अग्रवाल ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं निरंतर होती रहनी चाहिए। इससे बच्चों का भौतिक और सर्वांगीण विकास होता है। इस मौके पर आर्य समाज के अध्यक्ष दिनेश नंदन राय और मुरलीधर, मधु कपूर, मंजुला जायसवाल, रिचा सिंह, रुचिका मिश्रा, डॉ. रुचि अग्रवाल, डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, डॉ. गुंजन अग्रवाल, कंचन तिवारी, बीना गुप्ता, पदमा मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed