{"_id":"5b58ab334f1c1b4c748b6fcd","slug":"21532537651-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में क्षम्य नहीं होगी लापरवाही होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में क्षम्य नहीं होगी लापरवाही होगी कार्रवाई
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत सर्वेक्षण के अंतर्गत वृहद स्वच्छता अभियान की बैठक कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन की अहम भूमिका है, इसलिए हमें साफ-सफाई का ध्यान देना चाहिए। कहा कि गांवों में साफ-सफाई और शौच मुक्त करना इस कार्य में हमें प्रगति लानी है। यह प्रदेश सरकार द्वारा एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। इसको सफल बनाने में कुशल नेतृत्व प्रदान करें। जिलाधिकारी ने जल भराव, खुले में शौच न हो, सार्वजनिक स्थलों में गड्ढा न हो, सभी के पास शौचालय हो और उसका उपयोग हो, संपर्क मार्ग के दोनों तरफ की साफ-सफाई, स्कूल, धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया कि सफाईकर्मियों को सफाई की सामग्री उपलब्ध कराकर गांवों में साफ-सफाई जल्द से जल्द करा लें। चिंहित स्थानों पर पौधरोपण का कार्य भी निर्धारित समय के अंदर करा लें। कहा कि पौधरोपण हमें प्रदूषणमुक्त जीवन प्रदान करता है, वृक्ष हमारे जीवन का एक अमूल्य हिस्सा है। इससे हमारे जीवन को शुद्ध वातावरण मिलता है। हमे अनेकों प्रकार की बीमारियों से बचाता है। इसलिए हमें अधिक से अधिक मात्रा में पौधरोपण करना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया कि शौचालय का निर्माण, फाटोअपलोडिंग की प्रक्रिया निर्धारित समय के अंदर पूर्ण करा लें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। इसमें विलंब करने पर आपका अधिकार समाप्त कर दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन