{"_id":"5b35355e4f1c1bf26e8ba8ab","slug":"21530213726-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर फुंकने से एक सप्ताह से ठप पड़ी है पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर फुंकने से एक सप्ताह से ठप पड़ी है पेयजल आपूर्ति
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज ब्लाक के कसारा में नलकूप का मोटर फुंकने से पेयजलापूर्ति ठप हो गयी है। जल निगम की टंकी खाली पड़ी है। लोग शुद्ध पेय जल के लिए तरस रहे हैं। मजबूरन हजारों ग्रामीण प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। पिछले कई दिनों से फुंके मोटर को बदलवाने के लिए कई बार ग्रामीण विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक मोटर बदली नहीं जा सकी हे। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
कोपागंज ब्लाके कसारा गांव में जलनिगम विभाग द्वारा लगे ओवरहेड से ब्लाक के कसारा, लैरो, रईसा, इंदारा, करिमाबाद, मुहम्मदपुर सहित करीब 20 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। टंकी परिसर स्थित नलकूप का मोटर एक सप्ताह पूर्व जल गया। तभी से आपूर्ति ठप है। पानी के लिए लोग परेशान है और विभाग के अफसर इस समस्या से बेपरवाह हैं। ग्रामीण रामप्रताप यादव, जमील अख्तर, जितेंद्र यादव, अरविंद सिंह, हरिनारायण सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, अनूप गुप्ता, श्रीकांत सिंह, अखिलेश सिंह, रजनीश सिंह, पंकज, चंदन, टुनटुन कर कहना है कि पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से शुद्ध पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। विभाग को कई बार लिखा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अवर अभियंता रामाशीष यादव का कहना है कि मोटर जल्द बदली जाएगी।