{"_id":"5ad24b834f1c1b3c0a8b48f8","slug":"21523731331-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरणागत का ध्यान प्रभु सदैव रखते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरणागत का ध्यान प्रभु सदैव रखते हैं
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मऊ। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के हक़ीक़तपुर स्थित शिवजी मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित हुआ। इस मौके पर पदाधिकारियों, सदस्यों तथा भक्तों की ओर से सुंदरकांड का सस्वर पाठ करने से माहौल भक्तिमय हो गया।
इस मौके पर कमलेश महाराज ने कहा कि व्यथा सब की सुनें परंतु शरण केवल एक परमात्मा के पास रहें। शरणागत का ध्यान प्रभु सदैव रखते हैं। कहा कि जा पर कृपा राम की होई तापर कृपा करै सब कोई अर्थात राम की कृपा होते ही मनुष्य की सारी समस्याएं अपने आप सुलझ जाती हैं। भगवान राम की महिमा से बढ़कर उनके नाम की महिमा है। इस अवसर पर सर्वेश राय, मनोज तिवारी ने हनुमान जी महाराज के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर राम बड़ाई यादव, अशोक यादव, राम भवन शर्मा, सुधीर गुप्ता, ओम प्रकाश प्रजापति, पवन पांडेय, नंद लाल मौर्य, अरविंद चौहान, गिरधर गुप्ता, अभिमन्यु सिंह, सत्यजीत राय आदि मौजूद रहे।