फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   हालत बिगड़ी फिर से भर्ती हुआ सेपेरा

हालत बिगड़ी फिर से भर्ती हुआ सेपेरा

Sat, 24 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
हालत बिगड़ी फिर से भर्ती हुआ सेपेरा
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी गांव में बीते बुधवार को तमाशा दिखाने के दौरान अजगर ने सपेरे की गर्दन को जकड़ लिया था। उपचार के दौरान डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर किया। लेकिन माली हालत ठीक न होने के कारण परिवार के सदस्य उसे घर लेकर चले गए थे। उपचार के बाद भी सपेरे की आवाज और उसकी याददाश्त नहीं लौटी थी। इसबीच शनिवार की शाम को अचानक सपेरे की हालत खराब हो गई। इस पर परिवार के लोग उसे रात को साढ़े सात बजे लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराए। अजगर के जकड़ने से बीमार हुआ सपेरा अरमान 28 पुत्र इजहार घोसी कोतवाली क्षेत्र के हांसापुर पथरी गांव का निवासी है। वह अजगर का तमाशा दिखाकर परिवार का भरण पोषण करता था। इसबीच बुुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी गांव के पास तमाशा दिखाने के दौरान अजगर ने सपेरे अरमान का गला कस दिया था। इस दौरान उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन परिवार के सदस्य उसे घर लेकर चले गए थे। शनिवार को सपेरे की हालत अचानक खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed