{"_id":"5aa56e2e4f1c1b71778b4d0c","slug":"21520791086-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैनकार्ड सेंटर के विरूद्ध थाने में सौंपा प्रार्थना पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैनकार्ड सेंटर के विरूद्ध थाने में सौंपा प्रार्थना पत्र
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नदवासराय। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बाजार के एक पैनकार्ड सेंटर के संचालक के विरूद्ध धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रविवार को मिश्रौली निवासी सुरेंद्र चौहान ने कोतवाली में ज्ञापन दिया। फरियादी सुरेंद्र चौहान ने बताया कि घोसी बाजार के एक पैन कार्ड सेंटर पर उसने अपने परिवार सहित मित्रगणों का पैनकार्ड बनवाने के लिए एक दर्जन आवेदन फार्म जमा किया। उसके द्वारा जब आवेदन क्रमांक से वर्तमान स्थिति की जांच की गई तो इन क्रमांकों पर आवेदन के पहले ही किसी अन्य लोगों को इस क्रमांक पर पैनकार्ड की डिलीवरी की बात सामने आई। त्रस्त होकर पीड़ित ने स्थानीय कोतवाली घोसी में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए जांच की मांग किया है। प्रभारी निरीक्षक घोसी डीके श्रीवास्तव का कहना है कि इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही होगी।