फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   धनुष टूटते ही जयश्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा पूरा पंडाल

धनुष टूटते ही जयश्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा पूरा पंडाल

Sat, 21 Oct 2017 11:10 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
धनुष टूटते ही  जयश्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा पूरा पंडाल
मझवारा (मऊ)। श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में पवनी गांव स्थित रामभवन मेला परिसर में चल रही रामलीला में शुक्रवार की रात धनुष यज्ञ, मेला, भगवान राम, मां सीता स्वयंवर, परशुराम लक्ष्मण संवाद सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। भगवान राम के धनुष तोड़ते ही जयश्रीराम के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। मिथिला नरेश राजा जनक अपनी पुत्री सीता के विवाह के लिए स्वयंवर का आयोजन किया। इसमें उन्होंने शर्त रखा कि धनुष तोड़ने वाले से ही सीता का विवाह होगा। शर्त को सुनकर देश-देश के राजा आते हैं। देवलोक से देवता भी मनुष्य के रूप में शिरकत करते हैं। स्वयंवर की भरी सभा में रखे धनुष को बलशाली राजाओं द्वारा तोड़ने में असफल देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। यह देख राजा जनक व्याकुल हो उठे। उनकी व्याकुलता देख मुनि विश्वामित्र ने भगवान श्रीराम को धनुष तोड़ने का आदेश दिया। क्षण भर में ही भगवान श्रीराम धनुष को उठा लेते हैं और प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष टूट जाता है। इसके बाद मां सीता भगवान के गले में जयमाल डालती हैं। धनुष टूटते ही पूरा पंडाल जयश्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। महिलाएं मंगलगीत गाने लगीं। धनुष तोड़ने के बाद परशुराम व लक्ष्मण संवाद का भी मंचन किया गया। अंत में परशुराम भगवान श्रीराम को पहचान कर क्षमा याचना करते हैं। राजा जनक अयोध्या के राजा दशरथ को बारात लाने की सूचना देते हैं, और सीता का विवाह संपन्न होता है। वहीं दर्शकों नें बीच बीच में जय श्रीराम के जयकारे भी लगाते रहे। कलाकारों के इस मंचन ने समा बांध दी। रामलीला पात्रों में रवि पांडेय, पुनीत पांडेय, इंद्रभान पांडेय, रामप्रसाद, रामविलन, रामनयन, अमरेशचंद्र, योगेंद्र, अरविन्द शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed