{"_id":"595936d54f1c1b810a8b45bc","slug":"21499018965-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए तरस गए सदर अस्पताल कालोनीवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए तरस गए सदर अस्पताल कालोनीवासी
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिला अस्पताल परिसर में स्थित आवासीय कालोनी में रविवार को पानी की सप्लाई ठप रही । इससे कालोनी में रहने वाले कर्मचारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कालोनी में आवासों और जिला अस्पताल में जलापूर्ति के लिए परिसर में ही एक नलकूप स्थित है। नलकूप चलाने के लिए दो विद्युत कनेक्शन हैं। एक तो बिजली का सामान्य कनेक्शन और दूसरा केवल जिला अस्पताल के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए परिसर में ही लगे सब पावर स्टेशन से जुड़ा कनेक्शन है। इसके अलावा 63 केवीए का जनरेटर भी कनेक्शन इस नलकूप को चलाने के लिए जुड़ा है। लेकिन आवासों में पानी की किल्लत हमेशा ही रहती है।
शनिवार की शाम को महज एक घंटे के लिए वाटर सप्लाई कालोनी में दी गई जबकि रविवार की सुबह मात्र 20 मिनट तक पानी की सप्लाई देने के बाद बंद कर दिया गया। रमजान से पहले तक जिला अस्पताल में बिजली , जनरेटर और नलकूप चलाने और वाटर सप्लाई की जिम्मेदारी वार्ड ब्वाय फय्याज निभाता था। लेकिन रमजान माह को देखते हुए यह जिम्मेदारी एक अन्य वार्ड ब्वाय अंबरीश को दी गई। अंबरीश का कहना था कि नलकूप की केबिल खराब हो जाने से दिक्कत आ रही है। लेकिन कालोनी वालों का कहना है कि रविवार को पानी न आने से नहाने , धोने से लेकर कई परेशानियां झेलनी पड़ीं। उनका कहना है कि नलकूप के लिए तीन तीन कनेक्शन की सुविधा है फिर भी पानी नहीं दिया जा रहा है। इस बाबत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बृज कुमार का कहना है कि केबिल की गड़बड़ी को शीघ्र ठीक करा दिया जाएगा।