फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   21163 voters of the district will decide the fate of 24 candidates today

Mau News: जिले के 21163 मतदाता आज करेंगे 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Sun, 29 Jan 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
21163 voters of the district will decide the fate of 24 candidates today
मऊ। गोरखपुर-अयोध्या खंड स्नातक विधान परिषद के लिए मतदान सोमवार को पूर्वाह्न आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। जिले में दस मतदान केंद्रों के 19 बूथों पर 21163 हजार मतदाता 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। रविवार को कड़े सुरक्षा घेरे के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

प्रत्येक पोलिंग पार्टी के साथ दो महिला पुलिस, चार पुरुष तथा एक सब इंसपेक्टर की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रत्येक मतदान केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नजर रखेंगे। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। जिला उपनिर्वाचन अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए 30 जनवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन

इसके लिए जिले में 10 मतदान केंद्र, 19 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिसमें सभी आठ ब्लाक कार्यालयों समेत नगर पालिका परिषद मऊ में दो-दो तथा बड़रांव ब्लाक कार्यालय पर एक मतदान केंद्र बनाया गया है। जिले में कुल 21163 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां कलक्ट्रेट में मतपेटियों को जमा कराएंगी। कलक्ट्रेट से मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में जमा कराया जाएगा। मतदान निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर-अयोध्या खंड स्नातक व शिक्षक चुनाव में इस बार भी बैलेट से ही चुनाव होगा। सभी मतदाताओं को वरीयता क्रम से मतदान करना होगा। जितने प्रत्याशी उतनी वरीयता से वोट देना होगा। उसके आधार पर जीत और हार का फैसला होगा। मतदाताओं को एक दो तीन वरीयता लिखकर मतदान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed