{"_id":"38db553feaa51750a00f809b57e95960","slug":"21-papers-filed-in-various-positions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न पदों पर 21 पर्चे दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न पदों पर 21 पर्चे दाखिल
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए होने वाले चुनाव में पर्चा दाखिला के पहले दिन अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 21 लोगों ने नामांकन किया। नामांकन के लिए शनिवार भी सुरक्षित है।
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन इश्तियाक अहमद एडवोकेट ने बताया कि पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र नाथ द्धिवेदी, सूर्यनाथ राम यादव व राजविजय यादव ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए दारोगा सिंह व सत्येंद्रनाथ राय ने पर्चा दाखिल किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए हरिकेश मौर्या व उदयप्रकाश सिंह, साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अनुपमकांत, आशीष कुमार पांडेय व मुहम्मद मुकद्दस जरीफ ने पर्चा दाखिल किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रामप्रवेश भारद्धाज, सहमंत्री के तीन पदों के लिए कैलाश व मनीष कुमार सरोज तथा कोषाध्यक्ष के लिए जनार्दन मौर्य ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी छह पदों के लिए सुखराम चौहान, अरविंद कुमार, यशवंत सिंह व विश्वजीत उपाध्याय तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दिलीप कुमार सिंह, ज्योति रंजन भारती व वेदप्रकाश पांडेय ने नामांकन किया। अध्यक्ष व महामंत्री पद के प्रत्याशियों ने भारी जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया तथा मिठाइयां बांटी।