{"_id":"6a19dea8526fe9db100aa584","slug":"21-meritorious-students-of-up-board-will-be-honored-on-june-1st-mau-news-c-295-1-svns1028-146228-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: एक जून को यूपी बोर्ड के 21 मेधावी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: एक जून को यूपी बोर्ड के 21 मेधावी होंगे सम्मानित
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को एक जून को प्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश की मेरिट सूची में जगह बनाने वाले 4 मेधावी लखनऊ में सम्मानित होंगे।
लखनऊ में होने वाले इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में दिखाया जाएगा। इस दौरान जनपद स्तर पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जिले की टॉप टेन सूची में शामिल 21 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त और 436 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में सुभागी देवी इंटर कॉलेज की छात्रा प्रतीक्षा पांडेय ने 97.17 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में चौथा, पंडित दीनदयाल एसके इंटर कॉलेज की छात्रा अनम कायनात ने 96.67 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में सातवां, एसओपीपीएसएस कासिमपुर के छात्र अवनीश सिंह ने 96.50 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में आठवां स्थान और सुभागी देवी इंटर कॉलेज की छात्रा गरिमा मौर्य ने 96.17 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
ये चारों मेधावी पहली जून को लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभाग करेंगे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही जिले के हाईस्कूल के 10 और इंटरमीडिएट के 11 सहित कुल 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को पहली जून को कलेक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुबह 11 बजे सम्मानित किया जाएगा। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने बताया कि पहली जून को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रुपये का चेक, एक टैबलेट, एक मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।