फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   21 filed pamphlets including Dara Singh Chauhan

दारा सिंह चौहान सहित 21 ने दाखिल किए पर्चे

Wed, 16 Feb 2022 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
21 filed pamphlets including Dara Singh Chauhan
कलेक्ट्रेट में सदर विधानसभा से नामांकन करते भाजपा के प्रत्याशी अशोक सिंह।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान सहित अलग-अलग पार्टी के कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सदर सीट से सुभासपा के अब्बास अंसारी के खिलाफ भाजपा के अशोक सिंह ने पर्चा भरा। नामांकन के लिए सुबह 11 बजे से ही प्रत्याशी कलेक्ट्रेट परिसर में बने कक्षों में पहुंचने लगे। नामांकन के बाद प्रत्याशियों का फूल मालाओं से लादकर समर्थकों ने स्वागत किया। कुल 17 फार्मों की बिक्री हुई। विधानसभा 353 मधुबन से बसपा प्रत्याशी नीलम कुशवाहा, परिवर्तन समाज पार्टी से राजीव, आम आदमी पार्टी से किशनलाल, विकासशील इंसान पार्टी से भरत सिंह, निर्दल प्रत्याशी के रूप में रवींद्र, राष्ट्रीय समाज दल से रामप्रवेश यादव ने नामांकन किया। वहीं विधानसभा 354 घोसी से वसीम एकबाल बहुजन समाज पार्टी (पुन: नामांकन), वतन जनता पार्टी से ह्दयनारायण, आम आदमी पार्टी से पंकज, पीस पार्टी से फुजैल अहमद, सपा से दारा सिंह चौहान, जनता दल युनाइटेड से विक्रम चौहान नामांकन किया। विधानसभा 355 मुहम्मदाबाद गोहना से भाजपा से पूनम गौतम, आम आदमी पार्टी से अंकित कुमार राव, जन अधिकारी पार्टी से महेंद्र, भारतीय कांग्रेस पार्टी से बनवारी राम ने नामांकन किया। उधर विधानसभा 356 मऊ सदर से भाजपा से अशोक कुमार सिंह, सीपीआई से फखरे आलम तथा बसपा से भीम राजभर, कांग्रेस पार्टी से माधवेंद्र बहादुर सिंह और पीस पार्टी से मुनौवर ने फिर से नामांकन किया। इसके साथ ही बुधवार को कुल 17 फार्मों की बिक्री हुई। विधानसभा 353 मधुबन में दो, विधानसभा 354 घोसी में चार, विधानसभा 355 मोहम्मदाबाद गोहना (अनुसूचित जाति) में तीन, विधानसभा 356 मऊ सदर में कुल आठ नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed