फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   21 candidates are in the fray for ten posts including president, general secretary

अध्यक्ष, महामंत्री सहित दस पदों पर 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Mon, 17 Feb 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
21 candidates are in the fray for ten posts including president, general secretary
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन वापसी के दिन सोमवार को किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। इस प्रकार अध्यक्ष और महामंत्री सहित दस पदों पर 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। कार्यकारिणी के 12 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। इसकी औपचारिक घोषणा चुनाव परिणाम के साथ होगी। मतदान के लिए 940 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। जो अध्यक्ष और महामंत्री सहित दस पदों पर चुनाव लड़ रहे 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगें। मतदान 26 फरवरी और मतगणना 27 फरवरी को होगा।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ने बताया कि नामांकन वापसी के दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र राय, वीरेंद्र बहादुर पाल और योगेंद्र सिंह के बीच चुनाव होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रत्नाकर सिंह, पुनीत कुमार श्रीवास्तव और राणा सिंह निषाद के बीच चुनाव होगा। साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों पर अनूप कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह और मोहम्मद आरिफ के बीच चुनाव होगा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए प्रशांत कुमार त्रिपाठी और राजेश यादव के बीच चुनाव होगा। महामंत्री के लिए अजय कुमार सिंह, अरविंद तिवारी, कृष्ण कुमार यादव और शशि प्रकाश सिंह के बीच चुनाव होगा। संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए अमरनाथ प्रजापति ,विकास भाई निकुंभ, ज्ञानचंद पंकज और कुमारी रजनी सिंह के बीच चुनाव होगा। वहीं कोषाध्यक्ष के लिए ओमप्रकाश गुप्त और श्रीराम सिंह चौहान के बीच चुनाव होगा। सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से संपर्क कर अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य रविंद्रलाल श्रीवास्तव, रविशंकर सिंह, शरद श्रीवास्तव, जकी अहमद, राकेश वर्मा, एकबाल अहमद, शिवाजी, नंदलाल, रूपेश पांडेय आदि ने चुनाव में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed