{"_id":"67e44230a1531ce5da012c09","slug":"208-children-will-get-admission-in-private-schools-mau-news-c-295-1-svns1028-125739-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 208 बच्चों को निजी स्कूलों में मिलेगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 208 बच्चों को निजी स्कूलों में मिलेगा दाखिला
विज्ञापन
मऊ। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अंतिम चरण में 208 गरीब बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला मिलेगा। आवेदन करने वाले 417 बच्चों में से जांच में विभिन्न कारणों से 178 बच्चे अपात्र मिले। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से नियमानुसार लॉटरी का चयन किया गया।
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इस बार 589 निजी स्कूल में गरीब बच्चों का दाखिला होना है। चतुर्थ चरण केेे लिए एक मार्च से 19 मार्च तक आवेदन प्रक्रिया चली। इसमें 417 बच्चों ने दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया।
दस्तावेज सही नहीं मिलने पर 178 छात्रों के फॉर्म निरस्त कर दिए गए। जांच के बाद 239 बच्चों के आवेदन सही मिले। लाटरी सिस्टम के जरिए 208 गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में सीटों का आवंटन किया गया। लाटरी में चयनित बच्चों को 27 मार्च तक आवंटित स्कूलों में प्रवेश लेना होगा। इसके पूर्व पहले चरण में 741 बच्चों के लिए सीटे आवंटित की गई।
विज्ञापन
दूसरे चरण में 454 बच्चों और तीसरे चरण में 310 वच्चों के लिए सीटें आवंटित की गई। इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा आलोक कुमार सिंह का कहना है कि चतुर्थ चरण में लाटरी सिस्टम के तहत 208 गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में सीटों का आवंटन किया गया है। लाटरी में चयनित बच्चों को 27 मार्च तक आवंटित स्कूलों में प्रवेश लेना होगा। चयनित बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया चल रही है।