{"_id":"5ca50058bdec221431497725","slug":"201554317400-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर अध्यक्ष, विद्यानिधि महामंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर अध्यक्ष, विद्यानिधि महामंत्री निर्वाचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बार भवन के हाल में बुधवार को मतदान हुआ। मतदान में 227 अधिवक्ताओं में 225 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद जवाहरलाल प्रजापति अध्यक्ष और विद्यानिधि उपाध्याय महामंत्री निर्वाचित हुए। विजयी प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान मिठाईयां बांटी गईं। उधर, मतदान और मतगणना को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
एल्डर कमेटी के सदस्य मोहम्मद असलम ने बताया कि मतदान में 227 अधिवक्ताओ में 225 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए जवाहरलाल प्रजापति विजयी हुए उनको 124 मत प्राप्त हुए। जबकि प्रतिद्वंदी पद्मनाथ सिंह को 100 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजय कुमार मिश्र विजयी हुए। उन्हें 113 मत प्राप्त हुए। इस पद पर प्रेमचंद राय को 63 तथा जावेद अहमद को 42 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के लिए विद्यानिधि उपाध्याय विजयी घोषित किए गए। उन्हें 82 मत मिले। इस पद पर अशोक कुमार सिंह को 13, रामबचन यादव को 55 और सत्यराम यादव को 70 मत प्राप्त हुए।
मतगणना के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूल माल पहनाकर खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बांटीं। इस दौरान नजमूल अहमद, जवाहरलाल पांडेय, अजय कुमार सिंह, राधेश्याम, कौशलेंद्र प्रताप नरायन सिंह, धनंजय सिंह और बाबूलाल प्रजापति ने अपना योगदान दिया। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच काफी गहमा गहमी बनी रही।