फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

Sun, 17 Feb 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं नेभीटी चौराहे पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप शोक सभा करने के साथ ही धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि हमारा पड़ोसी बेहद ही गैर जिम्मेदार तथा अराजकतावादी है। सारी दुनिया 31वीं सदी में विकास की दौड़ में सम्मिलित है, लेकिन पाकिस्तान विनाश की ओर अग्रसर है। ये लोग एक बात जान लें जो गड्ढा ये भारत के लिए खोद रहे है उसी गड्ढे में ये खुद ही समा जाएंगे। जिलाउपाध्यक्ष गनेश सिंह ने कहा कि आतंकवादी और आतंकवादियों के आका एक बात विधिवत जान लें कि अब अपने देश का निजाम और मिजाज दोनों बदल चुका है। जो जिस भाषा में समझेगा उसे उसकी भाषा में समझा दिया जाएगा। भारत का नेतृत्व हर समस्या से निपटने में सक्षम है जल्द ही आतंकवादियों को अपने किए पर पछतावा होगा। धरने को भरतलाल राही, हरहर प्रसाद गुप्ता, अखिलेश तिवारी, आनंद सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

रतनपुरा संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लाक कार्यालय परिसर स्थित शहीद स्तंभ पर आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। वलीदपुर संवाददाता के अनुसार जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी घटना के विरोध में नगर पंचायत वलीदपुर के लोगों ने कैंडिल मार्च निकाला। कैंडिल मार्च गांधी चबूतरे से वलीदपुर बाजार होते हुए ग्रामीणबैंक, सरकारी अस्पताल होते हुए वापस गांधी चबूतरे पर आकर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed