फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों का धरना खत्म

एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों का धरना खत्म

Thu, 31 Jan 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों का धरना खत्म
मुहम्मदाबाद गोहना। शाहगंज के रेल खंड पर उतरेजपुर गांव के पास रेलवे समपार संख्या 12 सी को बंद करने से नाराज क्षेत्रीय लोगों द्वारा किया जा रहा धरना दूसरे दिन बुधवार को एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हो गया।
विज्ञापन

एसडीएम अतुल वत्स द्वारा समस्या के निस्तारण के लिए रेल महकमा के अधिकारी स्थानीय प्रशासन व ग्रामीणों की संयुक्त टीम गठित कर निराकरण करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि रेलवे ने आठ माह पूर्व उतरेजपुर गांव के पास रेल ट्रैक पर बने समपार को खुदवा कर बंद कर दिया है। समपार बंद होने से जैंगवा, नगरीपार, उतरेजपुर आदि समेत अन्य कई गांवो के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। समपार को पुन: खोलने को लेकर ग्रामीण दो दिनों से धरने पर बैठे हैं। धरना के दूसरे दिन बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी अतुल वत्स धरना स्थल पर पहुंचे। समस्या की जानकारी के बाद ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले के समाधान के लिए एक ज्वाइंट टीम गठित की जाएगी। जिसमें रेलवे विभाग के अधिकारी, क्षेत्र के संभ्रांत लोग व प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी शामिल रहेंगे। एसडीएम के आश्वासन पर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन देकर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल, स्थानीय पुलिस, पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार, तहसीलदार चंद्रभूषण, रेलवे स्पेक्टर रशीद वेग मिर्जा, रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर ए के उपाध्याय, चिरैयाकोट मुहम्मदाबाद, रानीपुर थाने की पुलिस तैनात रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed