फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बढ़ी ठंड, नहीं जल रहे अलाव

बढ़ी ठंड, नहीं जल रहे अलाव

Sun, 23 Dec 2018 10:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
बढ़ी ठंड, नहीं जल रहे अलाव
मऊ। जिले में ठंड का असर होना शुरू हो गया है। शीतलहर से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। खासकर गरीबों के लिए प्रशासन स्तर से कुछ नहीं किया गया। हालांकि सरकार की ओर से अलावा जलाने और कंबल वितरित करने का फरमान जारी हो चुका है। लेकिन नगर पालिका के साथ ही नगर पंचायतें सक्रिय नहीं हुई हैं। रैन बसेरा भी चालू नहीं किया गया। ऐसे में गरीब और असहाय खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिले में नगरपालिका सहित 10 नगर पंचायते हैं। शासन की तरफ से गरीबों तथा असहायों को ठंड से बचाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाए जाने, कंबल वितरण, रैनबसेरा में सुविधा बहाल कराने के लिए फरमान जारी किया गया था, लेकिन अभी तक न तो सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाया जा रहा है और न ही रैन बसेरा में सुविधाएं बहाल की जा सकी है। नगर स्थित जिला अस्पताल परिसर, ब्रह्मस्थान पर बने रैन बसेरा मेें गद्दा, रजाई की व्यवस्था तक नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

यही हाल नगर पंचायतों का है। नगर सहित जिले विभिन्न इलाकों में ठंड के साथ ही शीतलहर शुरू हो गई है। जो गरीबों के लिए कष्टदायक है। शाम होते ही गलन बढ़ जा रही है। ठंड के खौफ से पटरी दुकानदार भी शाम को दुकानें जल्द बंद कर दे रहे। शीतलहर बढ़ जाने के बाद भी प्रशासन की तरफ से जिला अस्पताल, ब्रह्मस्थान, गाजीपुर तिराहा, बाल निकेतन सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत तक नहीं उठाई गई। रिक्शा चालक, गरीब, असहाय लोग ठिठुर कर जीवन यापन करने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत अपर जिलाधिकारी डीपी पाल का कहना है कि तहसील स्तर से अलाव जलवाया जा रहा है। नगरपालिका तथा नगर पंचायतों को अलाव जलवाने तथा कंबल वितरित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed