{"_id":"5bdf41acbdec22698302780c","slug":"201541357996-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग बिरंगी झालरों से सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग बिरंगी झालरों से सजे बाजार
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
इंदारा। दीपावली पर्व मेें अब दो दिन का समय शेष है। इसके चलते क्षेत्र के बाजारों में रंग बिरंगी झालरों से सज गया है। महंगाई के बाद भी रंग-बिरंगी आर्टिफिशियल झालरों व दीपों से घरों को चमकाने की ललक युवाओं को इनकी ओर आकर्षित कर रही है। सस्ती होने के कारण गरीब तबके के लोग चाइना की रंग-बिरंगी झालरों की खरीद पर जोर दे रहे हैं। इसके अलावा फूल वाली, लीची वाली, बेर वाली, लैंप वाली, अंगूर वाली झालरें तथा घूमने वाले रंग बिरंगे बल्ब भी बाजार में आकर्षण का केंद्र बने हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में रोशनी के पर्व दीपावली के त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दीपोत्सव पर जगमगाने वाली रंग-बिरंगी झालरों से बाजार सज गया है। बाजारों में इलेक्ट्रिक मोमबत्ती, दीया और कलश की भी जबरदस्त मांग है। किफायती दामों में खूबसूरत डिजाइनर झालरें भी युवाओं को लुभा रही हैं। इंदारा, अदरी, पहसा, कसारा आदि बाजारों में झालरों की खरीदारी तेज है। इससे देर रात तक बाजार रोशन होने लगे हैं। दुकानों में क्रम से लगे दीपक हों या फिर मोमबत्ती वाली झालरें या रंग-बिरंगें बल्ब, इन्हें मकानों पर सजाने की होड़ मची हैं। इस संबंध में इंदारा के विक्रेता हरिनरायन सिंह, हरिओम गुप्ता, संतोष कुमार ने बताया कि बाजार में 150 से 500 रुपये में इलेक्ट्रिक दीप मालाएं बिक रही हैं। जबकि इंडियन झालर सौ से 160 रुपए में मल्टी झालर तीन सौ रुपए में, पाइप झालर 190 रुपए में, एलईडी देशी झालर 190 रुपया में बाजार में उपलब्ध है।