{"_id":"5b5b59794f1c1b19208b716b","slug":"201532713337-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात और जलजमाव ने बढ़ाई दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात और जलजमाव ने बढ़ाई दुश्वारियां
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात से नगर के कई थानों पर जलजमाव और कीचड़ ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के कई सार्वजनिक स्थानों पर स्थिति बद से बदतर हो गई है। संज्ञान में होने के बाद भी नगरपालिका प्रशासन लापरवाह बना है।
गुरुवार से रुक-रुक कर बारिश होने का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। बारिश से नगर के निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुरा, भीटी, रघुनाथपुरा, पठानटोला सहित कई मुहल्लों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जलभराव हो गया। खास तौर से बस स्टेशन, प्राइवेट टैक्सी स्टैंड पर कीचड़ से स्थित बदतर हो गई है। जिला अस्पताल में नाला जाम होने से अस्पताल परिसर में जगह-जगह जलजमाव हो गया है। मरीजों तथा तीमारदारों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा। नगरपालिका प्रशासन की तरफ से बरसात पूर्व जलनिकासी की कार्ययोजना बनाई तो गई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। प्राइवेट बस अड्डा पर यात्री हरेंद्र सिंह, अवधेश शर्मा, सत्यराम यादव का कहना था कि कीचड़ के चलते काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। तेजी से वाहन गुजरने के दौरान कीचड़ छिटकने शसे कपड़ा खराब हो जा रहे। इस बाबत प्रभारी अधिशासी अधिकारी गुफरान खान का कहना है कि जलनिकासी की समस्या का समाधान कराया जा रहा है।
रतनपुरा :बारिश से ब्लाक मुख्यालय के भीमपुरा तिराहे सहित बिलौझा और तरवां चौक में जलभराव हो गया है। ऐसे में शासन और प्रशासन के गड्ढा मुक्त सड़क के दावें हवाई साबित हो रहे। बार-बार ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बावजूद भी सड़क ठीक नहीं कराई गई। क्षेत्र के रामाश्रय यादव रामप्रकाश सिंह मुन्ना जायसवाल दुर्गा प्रसाद शैलेश राजभर सुनील कुमार सिंह ग्राम प्रधान लालजी यादव विजय राम ने नहित म सड़क ठीक कराने की मांग की है। ताकि आवागमन में बाधा न आए।