फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बिजली कम मिलने से कारोबार पर पड़ रहा असर

बिजली कम मिलने से कारोबार पर पड़ रहा असर

Tue, 05 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बिजली कम मिलने से कारोबार पर पड़ रहा असर
मऊ। पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष अरशद जमाल के नेतृत्व के बुनकरों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार से मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपा। कहा कि बिजली कम मिलने से उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि रहजनिया, बख्तावगंज तथा बड़ेगांव विद्युत उपकेंद्र से नगर को विद्युत आपूूर्ति की जाती है। उपकेंद्रों में आए दिन तकनीकी खामी के चलते विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। कम बिजली मिलने से बुनाई कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा है। खीरीबाग के ट्रांसफार्मर में तेल की कमी है तो तार काफी नीचे तक लटक गए हैं। अधिशासी अभियंता ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में शब्बीर, इश्तेयाक फाखरी, मोहम्मद तारिक, एनामुलहक, अंसार अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर कोपागंज कस्बा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को लेकर बुनकरों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें नगर पंचायत में अघोषित बिजली कटौती से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से परेशानी की बात कही। कहा कि विद्युत आपूर्ति का कोई शेड्यूल ही नहीं है। रात के समय बिजली गुल रहने से लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बुनकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में शकील अहमद, मुनव्वर, रियाज, सुभाष चौरसिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed