{"_id":"5aa17f804f1c1ba9758b45c3","slug":"201520533376-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्ता ग्राही को सीएम ने किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्ता ग्राही को सीएम ने किया पुरस्कृत
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता ग्राही को सीएम ने किया पुरस्कृत
मऊ। जिले के विकास खंड-दोहरीघाट की निवासी महिला स्वच्छता ग्राही साहिबा बानो को लखनऊ में ‘‘स्वच्छ शक्ति 2018’’ सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। साहिबा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मृति चिन्ह के साथ प्रशस्ति पत्र दिया। साहिबा जिले के दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के भौसाखरग गांव की रहने वाली है। साहिबा के घर की माली हालत बहुत अच्छी नहीं है, कई तरह की पाबंदी होने के बाद भी बीते 06 अप्रैल, 2017 को वह अपने गांव की आशा बहू के साथ जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय में आई। इस दौरान उसने स्वच्छता के लिए काम करने की इच्छा जताई। इस पर विभाग की तरफ से साहिबा बानो को प्रशिक्षण दिया गया। फिर वह बतौर महिला स्वच्छता ग्राही के रुप में काम करने लगी थी। काम करने के दौरान उसने लोगों को शौचालय की उपयोगिता से लोगों को अवगत कराया। साहिबा की लगन को देखते अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उसे लखनऊ में आयोजित स्वच्छ शक्ति 2018 के कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया।