फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से 12 परिवारों में लौटी खुशियां

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से 12 परिवारों में लौटी खुशियां

Sun, 04 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से 12 परिवारों में लौटी खुशियां
मऊ। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस लाइंस स्थित महिला थाने में पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह के निर्देशन में हुई। इसमें कुल 42 पारिवारिक मामले आए जिसमें परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से 15 मामलों का निस्तारण हुआ। जिसमें छह जोड़ों से अपने- अपने सभी मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गए। जिसके चलते 12 परिवारों के बीच टूट की कगार पर पहुंच चुका रिश्ते जुड गए जिससे उनकी खुशियां एक बार फिर लौट आई। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि 11 फरवरी 2018 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से मनोज और सोनी, शकीला खातून और मुहम्मद आशिफ, शबाना खातून और मुहम्मद इरफान, तौहिक आलम और सुल्तान अहमद ,सरिता और रामशब्द राजभर तथा रीता और संदीप ने अपने सभी मतभेद भुलाकर साथ- साथ रहने को राजी हो गए। जिसके चलते 12 परिवारों में रिश्तों में आई खटास दूर हो गई। वही रोशनतारा और शाहेद्दीन, शीबा परवीन और मुहम्मद अशरफ, कलावती और भूपेन्द्र, राम अवध और लाल बहादुर , रेखा मिश्रा और धर्मराज, अफसाना और अनवर , कमरुनिशा और निकहत परवीन , शबीना खातून और जुल्फेकार अहमद तथा साधना और अनिल के मामले में पक्षकारों की सहमति कोर्ट में मामला विचाराधीन होने तथा पक्षकारों के लगातार अनुपस्थिति के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई। इस दौरान चार मामलों में पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया। वही 18 मामलों में एक- एक पक्ष उपस्थित हुए तथा पांच मामलों में कोई पक्ष उपस्थित नहीं हुआ जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 11 फरवरी और 18 फरवरी 2018 नियत कर पक्षों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में परामर्श केंद्र के सदस्यगण विनोद कुमार सिंह, रत्नेश पांडेय, डा. एमए खान, रेशमा हासिमी, महिला आरक्षी पुष्पा गुप्ता और गीता देवी ने अपना योगदान दिया। इस मौके पर काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed