फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   टूटी कुर्सी, खुले में सामान बिकते देखकर बिफरे उपमहाप्रबंधक

टूटी कुर्सी, खुले में सामान बिकते देखकर बिफरे उपमहाप्रबंधक

Thu, 25 Jan 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
टूटी कुर्सी, खुले में सामान बिकते देखकर बिफरे उपमहाप्रबंधक
मऊ। गोरखपुर रेलवे मंडल के उपमहाप्रबंधक पीएन राय बुधवार को विशेष सैलून से रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां स्टेशन के प्लेटफार्म का निरीक्षण कर उन्होंने यात्रियों से स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाओं पर जानकारी की। इस दौरान प्लेटफार्म एक पर टूटी कुर्सी देखकर इसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश, रेलवे अधिकारियों को दिया। वहीं औचक डीसीएम के निरीक्षण के चलते रेलवे अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर एक बजे विशेष सैलून से पहुंचे उपमहाप्रबंधक पीएन राय ने रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में डीसीएम सबसे पहले प्लेटफार्म पर पहुंचकर स्टॉलों पर खुले में बिक रहे खानपीन की सामग्री केे ढककर बेचने का निर्देश दिया। वहीं इस दौरान प्लेटफार्म पर पेशाब घर में गंदगी देखकर नियमित साफ सफाई का निर्देश दिया। इस दौरान डीसीएम ने कुछ यात्रियों से सुविधाओं के बारे में राय ली। इस दौरान डीसीएम ने प्लेटफार्म ने स्वचलित सीढ़ी की मुआयना करते हुए इसके ट्रायल के बारे में जानकारी ली। जहां प्लेटफार्म पर लगे ग्रेनाइट पत्थरों को जगह जगह से टूटा हुआ देखकर उसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। वहीं समय से कार्य न होने पर आईओडब्लू एमपी पाठक को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश, यूूसी मेंबर संतोष कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रवीण पाठक, मंडल वाणिज्यक प्रबंधक अतुल यादव, सर्तकता निरीक्षक ओपी सिंह, दीपक कुमार समेत सभी अधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed