{"_id":"5a68d3ae4f1c1b72268b63b5","slug":"201516819374-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर प्रदेश दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर प्रदेश दिवस
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिला मुख्यालय स्थित कम्युनिटी हाल में बुधवार को उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस दौरान जनकल्याण कारी योजनाओं से संबंधित 18 विभागों की तरफ स्टाल लगाया गया। इसका अवलोकन करने के बाद मुख्य अतिथि सांसद हरिनरायन राजभर सभी को योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में सांसद हरिनारायण राजभर और विधायक घोसी फागू चौहान, विधायक मुहम्मदाबाद गोहना श्रीराम सोनकर ने संयुक्त रूप बटन दाबाकर 2836.49 लाख की लागत से बनने वाली दस विभागों की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण किया । साथ ही 143.15 लाख की लागत से तैयार होने वाली तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
लोकार्पित 43 परियोजनाओं में महिला कल्याण विभाग की एक, स्वास्थ्य विभाग की चार, माध्यमिक शिक्षा की एक, व्यावसायिक शिक्षा की एक, जल निगम की तीन, नगर पालिका की चार, मंडी परिषद की 21, लोक निर्माण विभाग की पांच, विद्युत की एक, नेडा की एक परियोजना शामिल की गई है। इसी क्रम में जिन परियाजनाओं का शिलान्यास किया गया, उसमें सिंचाई और जल संसाधन के लिए डा. राम मनोहर लोहिया दो हजार नवीन नलकूप परियोजना हैं, 31.28 लाख की लागत से कांझा खुर्द और 31.28 लाख की लागत रामपुर चकनगर, नाथपुर में बनाई जाएगी। तीसरी परियोजना कृषि विभाग की तरफ से 80.59 लाख की लागत से किसान कल्याण केंद्र का शिलान्यास किया गया। सबसे पहले मुख्य अतिथि सांसद हरिनारायण राजभर और जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने संयुक्त रुप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद कम्युनिटी हाल के प्रागण में विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बताते चले पंचायती राज विभाग की तरफ से स्वच्छता के साथ शौचालय, परियोजना निदेशक कार्यालय की तरफ से प्रधानमंत्री आवास, स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग की आंगनबाडी कार्यकर्ताओ ने, कौशल विकास, परिवहन विभाग, समाज कल्याण सहित अन्य शामिल रहे।