फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बीएसएनएल नेटवर्क फेल रहने पर नाराजगी

बीएसएनएल नेटवर्क फेल रहने पर नाराजगी

Sat, 30 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल नेटवर्क फेल रहने पर नाराजगी
रानीपुर। बीएसएनएल की बदहाल व्यवस्था से खिन्न रामवन कांझा गांव के ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को आखिरकार फूट पड़ा। इस दौरान ग्रामीण रामवन कांझा कोठी स्थित बीएसएनल टावर पहुंचकर वहां तालाबंदी कर दिए। साथ ही विभाग के विरूद्घ जमकर नारेबाजी किया। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे, एसडीओ ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। साथ ही जल्द से जल्द बदहाल व्यवस्था को बहाल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रामवन कांझा गांव में कोठी के पास स्थापित बीएसएनएल के टावर की दशा काफी बदहाल है। आए दिन टावर बंद रहने से क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या उत्पन्न होती है। इससे नाराज होकर शुक्रवार को क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने टेलीफोन एक्सचेंज पहुंचे। साथ ही बीटीएस के कमरे में ताला जड़ दिया। उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। क्षेत्र के दर्जनों गावों के उपभोक्ता दोपहर टेलीफोन एक्सचेंज के टावर के पास पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।उपभोक्ताओं का आरोप था कि विगत छह माह पूर्व टावर की खराब बैट्री को बदलने के लिए भेजा गया लेकिन आज तक दूसरी बैट्री नहीं लगाई गई। छह महीने से एक्सचेंज का जनरेटर भी खराब पड़ा हुआ है। इसके कारण जब बिजली रहती है तो टाबर चालू रहता है और जब बिजली नहीं रहती है तो नेटवर्क बंद पड़ा रहता है। जिसके कारण बीएसऐनल धारक उपभोक्ताओं से लगाये जनसेवा केंद्र संचालकों से सभी को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। जिसके परेशान उपभोक्ताओं ने अपना विरोध जताया और कहा कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीओ श्यामनारायण के आश्वासन दिया कि एक दो दिनों के अंदर समस्या के निराकरण कर दिया जाएगा।इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed