फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   संशोधित मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम

संशोधित मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम

Wed, 27 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
संशोधित मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम
तालीमुद्दीन इंटर कालेज में संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण पंजीकरण कार्यक्रम की शुरूआत जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने बुधवार को किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए युवाओं का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है। डीएम ने कहा कि जो युवा जो 01 जनवरी,2018 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हों, वे 31 जनवरी,2018 तक अपने क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से मतदाता अवश्य बन जाएं। स्वीप प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीपी सिंह ने कहा कि वोटर बनने के लिए शिक्षण संस्थाओं के माध्यम से प्रचार-प्रसार होना आवश्यक है। इसके लिए महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क की व्यवस्था करते हुए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनीलाल , संयुक्त मजिस्ट्रेट, तहसीलदार सदर मिथिलेश त्रिपाठी , सहायक निर्वाचन अधिकारी, जिला समन्वयक ने 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनने की अपील की। इस मौके पर प्रवक्ता अजय कुमार तिवारी , अरविन्द राय, राजेन्द्र मिश्रा, रवि वर्मा, विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्य एवं शिक्षक ,शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed