फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पुलिस के जवानों ने किया योगाभ्यास

पुलिस के जवानों ने किया योगाभ्यास

Fri, 08 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के जवानों ने किया योगाभ्यास
मऊ। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शुक्रवार को सुबह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड स्थल पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पतंजलि पीठ की ओर से आए मोहन पांडेय ने पुलिसकर्मियों को योग व साधना का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि योग एक प्राचीन जीवन पद्धति है। इसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने (योग ) का काम होता है। योग के माध्यम से शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है। तीनों के स्वस्थ रहने से मानव स्वयं को स्वस्थ महसूस करता है। योग के जरिए न सिर्फ बीमारियों का निदान किया जाता है बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों को भी दूर किया जा सकता है। योग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर जीवन में नव उर्जा का संचार करता है। योग शरीर को शक्तिशाली एवं लचीला बनाए रखता है साथ ही तनाव से भी छुटकारा दिलाता है, जो रोजमर्रा की जिंदगी के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार, नौकासन, धनुरासन आदि का विभिन्न आसन करते हुए उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed