{"_id":"59e8ac5d4f1c1b76678b668b","slug":"201508420701-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और सास पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति और सास पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 19 Oct 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। कोतवाली के सेमरी जमालपुर निवासिनी प्रतिज्ञा राय पुत्री प्रेम राय ने गुरुवार को कोतवाली में दहेज को लेकर मारने पीटने, घर से निकाल देने को लेकर पति व सास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
दर्ज मुक़दमे के अनुसार सेमरी जमालपुर निवासी प्रेमराय की पुत्र प्रतिज्ञा राय की शादी दो वर्ष पूर्व आजमगढ़ के जहानागंज थाना के उमरपुर कोलारी निवासी विनोद राय पुत्र स्व पंचदेव के साथ हुई थी। शादी के बाद ही दहेज में एक लाख रुपया के साथ फ्रिज की मांग करने लगे। प्रतिज्ञा द्वारा उसे अनसुना करने पर पति विनोद राय व सासु प्रेमशीला राय बराबर प्रताड़ित करने के साथ मारते पीटने लगे। इसको लेकर रिश्तेदारों के बीच पंचायत भी हुई। इस बीच एक बच्ची भी हुई। दहेज की प्रताड़ना के चलते प्रतिज्ञा मैके आ गई। दो अगस्त को पति विनोद प्रतिज्ञा व बच्ची को लेकर गांव उमरपुर कोलारी ले कर आ गया। 12 अक्टूबर को पुन: पति दबाव बनाने लगा की बेटी के नाम डेढ़ लाख रुपया जमा करने के साथ फ्रिज लेकर आयो। इसके बाद वह फिर अपने भाई के साथ मायके चली गई। इसके बाद भी वह उसकी मां को फोन करके दहेज के लिए धमकाता था। तंग आकर उसने पति और सास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।