{"_id":"59c00ce34f1c1b20688b544b","slug":"201505758435-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत गणिनाथ का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत गणिनाथ का जन्मोत्सव
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसेना। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य महासभा की ओर से चिरैयाकोट के तकिया बाजार मार्ग पर स्थित केदार उपाध्याय के अहाते में शनिवार को देर शाम संत गणिनाथ का जन्मोत्सव समारोह मनाया गया। संत गणिनाथ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक श्रीराम सोनकर ने कहा कि संत गणिनाथ संतों में संत थे । उनका जीवन सादगी से भरा था। उन्होंने समाज के लोगों को जो प्रेरणा दी उसे आज जीवन में उतारने की जरूरत है । तभी वैश्य समाज आगे बढ़ सकता है । इस अवसर पर मद्धेशिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश मद्धेशिया, जिला पंचायत अध्यक्ष आलोक जायसवाल जिला महामंत्री अखिलेश तिवारी, डाक्टर नारद मद्धेशिया, महेंद्र मद्धेशिया, ओमप्रकाश मद्धेशिया , जयप्रकाश मद्धेशिया, नंदकिशोर मद्धेशिया, हरिहर मद्धेशिया, मनोज मद्धेशिया, श्रवण कुमार मद्धेशिया ,सिद्धनाथ मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे। सभा समाप्त होने के बाद संत गणिनाथ के जन्मोत्सव के अवसर पर ही वैश्य समाज की ओर से एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के काफी बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सभा की अध्यक्षता चिरैयाकोट के पूर्व ग्राम प्रधान अजीत कुमार मद्धेशिया ने की तथा संचालन मनोज कुमार ने की ।